“भारत को जानो प्रतियोगिता” में 400 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

रुड़की। ( बबलू  सैनी )
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा ग्रीनवे मार्डन स्कूल रुड़की में शाखा स्तरीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसके संयोजक बीएस गुप्ता एवं सह संयोजक डॉ संजय कुमार जैन रहे। प्रतिभागी स्कूल ग्रीनवे मार्डन स्कूल, एसएनडी के स्कूल, ग्रीन वुड स्कूल,

स्कालर्स अकेडमी, एसपी ग्लोबल स्कूल, सेंटर जोन्स स्कूल रहे। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को फ्रुटी का वितरण किया गया। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शाखा के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार जैन, बीएस गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गोयल, सचिव राकेश कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष आरडी सिंह, डॉ. हिमांशु जोशी, हर्ष प्रकाश काला, विनीत कुमार, दिलीप प्रधान, एससी जैन, परेश गोयल, डॉ. सुनील शर्मा, श्रीमती अनीता गुप्ता़, श्रीमती कुसुम काला, श्रीमती वीना सिंह, श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती अल्पना सिंगल, श्रीमती शालिनी प्रकाश, श्रीमती रेखा गोयल, श्रीमती सरिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share