रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज रुड़की क्लब द्वारा कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजय प्रथम 4 प्रत्याशियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी विभाग आशीष सैनी व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुब्शशीर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नफीस उल हसन द्वारा किया गया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर लाल शास्त्री द्वारा की गई।

कार्यक्रम के आयोजक रिजवान अहमद, नौशाद अंसारी रहे। मुख्य अतिथि सचिन गुप्ता द्वारा कबूतर उड़ान प्रतियोगिता कराने पर टीम को बधाई दी गयी। साथ ही कहा कि कबूतरों को उड़ता देखने से भी मनोरंजन होता है और भविष्य में प्रतियोगिता में जो संभव मदद होगी, उसमें अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने आयोजक टीम को बधाई। साथ ही कहा कि ऐसे प्रोग्राम समय-समय पर किए जाने चाहिए। इससे लोगों का उत्साह बढ़ाता है। वहीं साजिद खलीफा द्वारा सचिन गुप्ता को पगड़ी बांधकर व माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग आशीष सैनी ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए, इससे लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ लोगों में कुछ नया करने का साहस होता है और उनका हौसला भी बढ़ाता है। कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुब्शशीर ने रुड़की क्लब टीम की, जिन्होंने इतना भव्य प्रोग्राम का आयोजन किया। सभी रुड़की क्लब के लोग काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार फ्रिज शमीम कुरेशी को सचिन गुप्ता, आशीष सैनी, ईश्वर लाल शास्त्री द्वारा दिया गया। दूसरा पुरस्कार एक शानदार कूलर, तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अली शान को तूफान फैन, चौथा पुरस्कार साजिद खलीफा को जूसर मिक्सर ग्राइंडर दिया गया। रुड़की क्लब टीम द्वारा रिजवान अहमद, नौशाद अंसारी, साजिद खलीफा के द्वारा सचिन गुप्ता, आशीष सैनी, ईश्वर लाल शास्त्री, मोहम्मद मुब्शशीर, अर्शी उर्फ अरशद, मुस्तकीम पार्षद, मोहम्मद अकरम को पगड़ी बांधकर और उनको माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुब्शशीर के सौजन्य से सभी सामाजिक कार्यकर्ता व रुड़की क्लब की टीम मोहम्मद रिजवान, नौशाद अंसारी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शादाब खान, इमरान खान, साजिद खलीफा, मोहम्मद राशिद के कार्यो की प्रशंसा की। बाद में उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ताहिर चौधरी, नफीस सैफी, सुहैल सैफी, रऊफ मिर्जा, सुशील कश्यप, मोo साहिल, अकरम, शेरू मलिक, वसीम कुरेशी, नफीस कुरेशी, मतीन अहमद उर्फ कालू भाई, मुजीब खान, आलम अल्वी, दीपक वर्मा, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद अहमद, साहिल, आजम, इमरान, रणवीर नागर, नफीस उल हसन, अकरम महबूब, अधिवक्ता बेदी, बेबी खन्ना, सुशील कश्यप, मोहम्मद रईस, इस्लाम कुरैशी, आजम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share