Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / योग समिति की शिक्षिका सरिता बर्तवाल व आशा धस्माना ने बुद्ध पूर्णिमा पर ध्रुव गार्डन में किया यज्ञ का आयोजन

योग समिति की शिक्षिका सरिता बर्तवाल व आशा धस्माना ने बुद्ध पूर्णिमा पर ध्रुव गार्डन में किया यज्ञ का आयोजन

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज आशा धस्माना एंव सरिता बर्तवाल के नेतृत्व में योग समिति के बहन-भाईयों ने ध्रुव गार्डन में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर योग का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक उर्जा का प्रसार करना है। सरिता बर्तवाल ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे शुभ कार्यों से हमें आध्यात्मिक बौद्ध होता हैं। बैशाख शुक्ल पूर्णिमा का हिन्दू और बौद्ध धर्म में इसका महत्वपूर्ण स्थान हैं। इसके पीछे वजह है कि बोद्ध ग्रंथों के अनुसार भगवान बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्म लिया था। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता हैं। साथ ही इस तिथि में महात्मा बुद्ध को गया के बौद्धिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हिन्दू धर्म के अनुसार गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के 9वें अवतार माने जाते हैं। इस दिन उनके अलावा भगवान विष्णु और भगवान चन्द्रदेव की पूजा-अर्चना की जाती हैं। यज्ञ कर सभी ने धर्म लाभ उठाया। यहां सुबह योग शिक्षिका आशा धस्माना निःशुल्क योग कक्षा लेती हैं ताकि आस-पास के सभी भाई-बहनों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। यज्ञ योगिनी बहन शशि एवं प्रेमबाला आर्य द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर मंजू रावत, मंजू यादव, रामकिशोर धस्माना, कविता सैनी एंव समिति की अन्य सदस्या मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share