Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / नवरात्र पर्व के छठवें दिन माता मन्कामेश्वरी देवी दुर्गा मंदिर में की गयी माँ कात्यानी की पूजा-अर्चना

नवरात्र पर्व के छठवें दिन माता मन्कामेश्वरी देवी दुर्गा मंदिर में की गयी माँ कात्यानी की पूजा-अर्चना

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) चैत्र नवरात्र पर्व के छठे नवरात्र माता मन्कामेश्वरी दुर्गा देवी मंदिर पश्चिमी अम्बर तालाब रुड़की में मंदिर ट्रस्टी सलेख चन्द जैन व बिमला देवी के पुत्र नवीन जैन ने सपत्नी दीपा जैन व यजमान श्रीमती पूनम भारद्वाज व आदर्श भारद्वाज व समस्त जैन परिवार ने मंदिर ज्योतिषाचार्य रोहित शास्त्री व आयुष भारद्वाज द्वारा पूर्ण विधिवत मंत्रोच्चारन संग षष्टम देवी माँ कात्यायनी को पंचामृत से स्नान कराकर विधिवत पूजा कराई। तत्पश्चात् माता नवदुर्गा सप्तसती पाठ ब्राह्मणों ने नित्य प्रति शुरू किया। नवींन कुमार जैन एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना का छठा दिन है। माँ सब भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। माता कात्यायनी सर्वसुख व सम्पनता व धन प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। माता सदा सर्वदा भक्तों को सर्वसिद्धि प्रदान कर कल्याण करती हैं। हम सबको माता मन्कामेश्वरी दुर्गा देवी के दर्शन कर सुखसमृद्धि आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। माता कात्यायनी की पूजा अर्चना उपरांत आरती की गई। तत्पश्चात् चरणामृत व फलाहार भोग माता को अर्पण कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। पूजा अर्चना में अलका जैन, दीपा जैन, मनोज कुमार जैन, अनुज कुमार जैन, ईशा जैन, माया, ऋतु वर्मा, सोनू, यश, किर्ष, कीर्ति, नैना, गुनगुन, कृष्ण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share