Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सुभाष नगर और कलियर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

सुभाष नगर और कलियर मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज रुड़की जिले के सुभाष नगर और कलियर मंडल में मंडल कार्यसमिति की बैठक रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक रहे। जबकि मंचासीन अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, महेंद्र काला, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, सावित्री मंगला, मुनीश सैनी, राजबाला सैनी, जयपाल सिंह चैहान, राजेश सैनी रहे। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डाॅक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही हैं, महिलाओं को 30 प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण देकर धामी सरकार ने महिलाओं का सम्मान रखा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया है। इस कानून में युवा शक्ति के साथ-साथ समाज की भावनाओं का ख्याल रखा है, यह कानून ईमानदार व लगनशील युवाओं का संरक्षण करता है। उन्होंने मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्य में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, आदेश सैनी, राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजबाला सैनी, सोनू धीमान, सावित्री मंगला, मुनीष सैनी, महेंद्र काला, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, आदित्य रोड, सुशील रावत आदि मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों में जुट जाने के लिए आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share