Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, 2024 के चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता: ललित मोहन अग्रवाल

भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, 2024 के चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता: ललित मोहन अग्रवाल

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज भाजपा पूर्वी मण्डल की कार्यसमिति नगर के एक होटल में संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रभारी आदित्य चैहान, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मण्डल प्रभारी भीम सिंह, मण्डल अध्यक्ष संजय त्यागी, जिपं अध्यक्ष किरण चैधरी, जिला महामंत्री अरविन्द गौतम, प्रवीण सिंधू, विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राकेश गिरि, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला रहे। जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता मजबूती से मिशन 2024 के लिए तैयार रहे। कहा कि सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता से ही समाज को उम्मीदे होती है कि वह उनकी आवाज बनेंगे और उनके प्रतिनिधि के रुप में उनका सभी कार्य पूर्ण कराएँगे। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे परिवारवाद नहीं बल्कि कार्यवाद रीति अपनाई जाती है। भाजपा में ही बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व के दायित्व का निर्वहन करने के लिए चुना जा सकता है। मण्डल अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की और अग्रसर है। विश्वभर में आज भारत की बात गम्भीरता से सुनी जाती है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा में कोई भी अपने को पदाधिकारी नहीं मानता। यहाँ तक देश के प्रधानमंत्री भी अपने को प्रधान सेवक और मुख्यमंत्री अपने को मुख्य सेवक के रुप में संबोधन करते हैं। बैठक में मण्डल प्रभारी भीम सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंधू और अरविन्द गौतम, आदेश सैनी, सावित्री मंगला, अनुज सैनी, सुशील रावत, बृजमोहन सैनी, आदेश गुप्ता, रतन अग्रवाल, नीरज, राजीव, मीडिया प्रभारी आशिष गर्ग, विनीत प्रजापति, नितिन उपाध्याय, दमन सरीन, योगेश त्यागी, पारुल भाटिया, सतवीर सिंह, रामगोपाल, गगन, मोर्चो के अध्यक्ष शुभम सैनी, नीलकमल शर्मा, अजय गौतम, मुकेश, प्रभजोत सिंह, राजपाल, सुनील साहनी, रीना, विवेक चैधरी, टेक वल्लभ, ममता राणा, जेपी शर्मा, राखी शर्मा, अभिषेक चन्द्र, सीमा वैश्य आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share