Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत चलाया स्वच्छ भारत अभियान

नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत चलाया स्वच्छ भारत अभियान

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवियों द्वारा स्लोगन बोलकर जन जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। स्वयंसेवियों ने पीठ बाजार की सफाई कर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया।
स्वयंसेवियों ने लगभग 45 किलोग्राम प्लास्टिक कूडा एकत्र कर ग्राम प्रधान को सौंप दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने स्वयंसेवियांे को प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव जीवन को होने वाली हानि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारे देश में बड़े महान देशभक्त हुए है, जिन्हें आज भी उनके महान कार्यों के लिये हम श्रद्धा से याद करते है। परन्तु हम आज की पीढ़ी आने वाली पीढ़ी को केवल नशा, बीमारी, प्रदूषण के अलावा कुछ नहीं दे रहे है। हमारी आने वाली पीढी हम पर गर्व करंे, इसके लिए हमें समाज ओर अपने राष्ट्र के सुरक्षित भविष्य के लिए इसको नुकसान पहुंचाने वाले कार्यो को करने से बचाना चाहिए, इसलिए प्लास्टिक को कहे ना और स्वच्छ भारत को कहे हाँ। कार्यक्रम अधिकारी सुलता देवी सिकदार ने भी स्वयं सेवियों को प्लास्टिक यूज न करने की सलाह दी और कहा कि हम अपने घरों में उपयोग में लाये जाने वाले सभी प्लास्टिक को सामान को बाहर करें और दूसरों को भी इसकी हानि के बारे में जागरूक करें। साथ ही स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को कृमिमुक्ति हेतु एलबेन्डाजोल की टेबलेट भी खिलाई गयी। इस अवसर पर बिन्दिया, पलक, पायल, साक्षी, निराशा, आंचल, निशा, रोनक, पायल, अंजू, प्राची, काजल, राधिका, सोनम, कामना, मिनाक्षी, पायल, वसुन्दरा, नैना, उमा चौहान, मानसी आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share