Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / जहाजगढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल व शोभाराम प्रजापति का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

जहाजगढ़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल व शोभाराम प्रजापति का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

रुड़की। (आयुष गुप्ता ) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने जहाजगढ़ में ढोल-नगाड़े बजाकर तथा फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा संसार की सबसे बड़ी पार्टी हैं ओर मुझ छोटे से कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे बखूबी निभाउंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में अपनी सरकार बनायेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार बनकर क्षेत्र का विकास होगा। वहीं झबरेड़ा मंे मंडल अध्यक्ष के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसका संचालन योगेश चौधरी ने किया। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल तथा झबरेड़ा नगर प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक में जिला पंचायत के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा से लोकसभा तक का लक्ष्य लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, सह-प्रभारी योगेश चौधरी द्वारा भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। बैठक में सोशल मीडिया पैनलिस्ट सुशील त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share