Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / 12 व 13 दिसम्बर को प्रयास फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे गर्म कपडे: विकास त्यागी

12 व 13 दिसम्बर को प्रयास फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे गर्म कपडे: विकास त्यागी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) प्रयास फाउण्डेशन के संस्थापक/अध्यक्ष विकास त्यागी ने बताया कि आगामी 12 व 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से न्यू नेहरू नगर गांधी नगर रोड़ भूमिया खेड़ा स्थित प्रयास फाउण्डेशन ट्रस्ट के कार्यालय पर दो दिवसीय कपड़े वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वहीं कोषाध्यक्ष विक्रांत पुण्डीर ने बताया कि प्रयास फाउण्डेशन के माध्यम से ट्रस्ट को अपने यूजलेस कपड़ों को दान करने की अपील की गई थी। जिसके चलते ट्रस्ट के पास कई सहयोगी साथियों द्वारा कपड़ों का दान किया गया और लगभग 200 जोड़ी कपड़े ट्रस्ट कार्यालय को मिले। वहीं ट्रस्ट के सदस्य हार्दिक त्यागी ने बताया कि प्रयास फाउण्डेशन ट्रस्ट के द्वारा लगातार जनहित के लिए कार्य करने का प्रयास किया जाता रहा है। इसी क्रम में प्रयास फाउण्डेशन द्वारा इन कपड़ों को उन व्यक्तियों तक पहंुचाया जायेगा, जिन्हें इनकी वास्तव में जरूरत है। अहम बात यह है कि वास्तव में विकास त्यागी धार्मिक प्रवृत्ति के साथ ही गरीब लोगों के उत्थान के लिए पिछले लंबे समय से काम कर रहे है। उनके पास जो भी सहयोग के लिए आया, उसे कभी खाली हाथ नहीं लौटाया। उनकी इस कार्यशैली की प्रशंसा चहंु ओर हो रही है। सहयोगी दान दाताओं में मुख्य रुप से राजबीर त्यागी, विक्रांत पुण्डीर, सुभाष सक्सेना, जसवीर फौजी, पंकज त्यागी, एड. नरोत्तम त्यागी, बी.के. सिंघल, सहदेव त्यागी, धीरज त्यागी, संतोष कुमार राय आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share