Home / राज्य / उत्तराखंड / देहरादून / उत्तराखंड : लड़की ने किया लड़के का रेप! यहां का है हैरान करने वाला मामला

उत्तराखंड : लड़की ने किया लड़के का रेप! यहां का है हैरान करने वाला मामला

देहरादून: आपने ये तो सुना होगा कि लड़के ने लड़की का रेप किया, लेकिन ऐसा पहली बार सुना होगा कि किसी लड़की ने एक नाबालिग लड़के का रेप कर दिया। उसके साथ जबरन संबंध बनाए और जब वो गर्भवती हो गई, तो 15 साल के लड़के पर आरोप लगा दिए। कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाले मामले में पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 15 साल के नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 22 साल की युवती को गिरफ्तार किया।बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विपक्षी द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने कहा कि 164 सीआरपीसी के बयानों में भी अंकित कराया की विपक्षी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए और अब शादी करने से मना कर रहा है।

युवती ने अपनी उम्र 22 वर्ष बताई और अभियुक्त के संबंध में नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर उसकी उम्र 15 वर्ष जन्मतिथि 16 अक्टूबर 2005 होना सामने आया। पुलिस को पता चला कि जिस पर युवती ने आरोप लगाया है, वो नाबालिक है। घटना के समय उसकी की उम्र 14 वर्ष 7 माह थी और विधिक प्रावधानों के अनुसार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सही नहीं पाया गया, जिस कारण पीड़िता पर पोक्सो एक्ट के अंतर्गत धारा 4/3 (ग) का अपराध किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share