Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल सिंह ने कुल सचिव डॉ. गिरीश कुमार को भेंट किये विभिन्न प्रजाति के 85 पौधे

पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल सिंह ने कुल सचिव डॉ. गिरीश कुमार को भेंट किये विभिन्न प्रजाति के 85 पौधे

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) उत्तराखण्ड संस्कृत विश्व विद्यालय हरिद्वर में पर्यावरण मित्र अशोक पाल सिंह द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व विद्यालय के कुल सचिव डॉ. गिरीश कुमार अवस्थि को पौधा भेंटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पर्यावरण मित्र अशोक पाल द्वारा 85 पौधे भेंट किये गये। साथ ही कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना बेहद जरूरी हैं। यह आज की महती आवश्यकता हैं। जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को भी निश्चित रुप से मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि शिक्षक अशोक पाल सिंह पिछले डेढ़ दशक से पर्यावरण बचाओ की मुहिम चला रहे हैं और अभी तक उन्होंने बड़ी संख्या मंे जहां पौधों का वितरण किया, वहीं पौधारोपण करने में भी अपना अहम योगदान दिया। उनके इस कार्य की कुल सचिव डॉ. गिरीश अवस्थी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की और पर्यावरण के लिए इसे एक अच्छा कदम बताया। इस मौके पर अंकुल, सचिन, दिनेश राणा, डॉ. चन्द्रशेखर, क्रीडा अधिकारी मनोज गहतोड़ी, निजी कुल सचिव चन्द्रप्रकाश पांडे, युवा समाजसेवी अनुराग सिंह, शोकीन अंसारी, अजरूद्दीन आदि मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षक अशोक पाल सिंह द्वारा आम, तुलसी, अमरूद, नींबू, अनार, अशोक, अंगूर चंदन, सहजन, आलू बुखारा आदि के पौधे वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share