रुड़की। ( बबलू सैनी ) आज अल्ट्राट्रेक सीमेंट कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं व बच्चों ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा को यूनिट हैड़ दिनेश खत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली कंपनी परिसर से शुरू होकर विभिन्न मांर्गों से होती हुई कॉलोनी परिसर में पहंुची, जहां इस यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर बोलते हुए यूनिट हैड दिनेश खत्री ने कहा कि हमारे झंडे में तीन कलर होते हैं। जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती के चरणों में सभी अपना शीष झुकाये। तिरंगा हमें देशप्रेम का संदेश देता हैं। आज तिरंगा हमारे देश में हर घर में लहरा रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया और कहा कि आज वीर शहीदों को याद करने का दिन हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को झंडे बांटे। इस मौके पर अविनाश गुप्ता, देवेश देवता, उमेश पांडे, मोनिष पानीग्रही, रामप्रताप यादव, हीरामणि समेत बड़ी संख्या में यूनिट के अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।