Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय व्यापार गढ़वाल मंडल उत्तराखंड की ढंडेरा इकाई के संरक्षक बने उदय सिंह पुंडीर

राष्ट्रीय व्यापार गढ़वाल मंडल उत्तराखंड की ढंडेरा इकाई के संरक्षक बने उदय सिंह पुंडीर

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) बुधवार को राष्ट्रीय व्यापार गढ़वाल मंडल उत्तराखंड के ढंडेरा नगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी (चेयरमैन) की अध्यक्षता तथा प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा के संचालन में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय व्यापार मंडल ढंडेरा नगर इकाई के संरक्षक के रुप में ठाकुर उदय सिंह पुंडीर तथा प्रवीण कुशवाहा को नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष के रुप में डाॅक्टर राजकुमार सिंह को नियुक्त किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष गौतम प्रजापति, सह-कोषाध्यक्ष कदीर, प्रमुख महामंत्री दीपमाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उज्जवल भारद्वाज, उपाध्यक्ष अंकुर गौतम, शिवम शर्मा, नौशाद अहमद, महामंत्री अनिल कुमार, अजय कुमार, समीम, नगर प्रवक्ता लोकेश कुमार को नियुक्तियां प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन सदैव तत्पर रहेगा और व्यापारी के हित में हर संभव प्रयास करेगा। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी एक मंच पर आकर अपने अधिकार के लिए आवाज उठाएं। व्यापारियों की कोई भी समस्या के निराकरण के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल संगठन सदैव व्यापारी हित में व्यापारियों के साथ सदैव खड़ा मिलेगा और जो भी मूलभूत समस्याएं है। उनका संगठन के माध्यम से समाधान करने का कार्य किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यापारी भाई का शोषण नहीं कर पाएगा। बाकि शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी कार्यक्रमों के अनुसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share