Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 70 पर मंडल अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में सुनी “पीएम के मन की बात”

पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 70 पर मंडल अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में सुनी “पीएम के मन की बात”

रुड़की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा रुड़की पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी 68 बूथों पर सुना गया।
रामनगर बूथ संख्या-70 पर निवास करने वाले कार्यकर्ता अशोक भूटानी के आवास पर नरेश बंसल राज्यसभा सांसद मौजूद रहे। बूथ नंबर-70 के अध्यक्ष अमित सरीन 70 नंबर बूथ पर ही निवास करने वाले मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र काला, पश्चिम मंडल के मन की बात के प्रभारी बीएल अग्रवाल, सुधीर चौधरी, आशु चौधरी, भाजपा नेता संजय अरोड़ा, पंकज नंदा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश सैनी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी मनमोहन शर्मा समेत अनेकों कार्यकर्ता जो इस बूथ पर निवास करते हैं। कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के उपरांत बूथ सत्यापन अभियान के विषय में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पूरे देश में चल रहे राष्ट्रीय स्वस्थ स्वयंसेवक अभियान के विषय में भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share