रुड़की।  ( बबलू सैनी ) त्यागी कल्याण एवं विकास समिति के सौजन्य से डीएवी इंटर कॉलेज तिराहे पर 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायक एवं महावीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा का अनावरण विधायक प्रदीप बत्रा एवं त्यागी समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। त्यागी समाज के अध्यक्ष नवीन त्यागी की अध्यक्षता व कोषाध्यक्ष मास्टर प्रदीप त्यागी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा के अनावरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सभी ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बोलते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा वर्ग को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा मिलती हैं। हमें भारतीय सेना पर गर्व हैं और मेजर आशाराम त्यागी जैसे वीर शहीदों के कारण ही आज हमारा देश अखंड व पूर्णतः सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश सदैव वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा। जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की सीमाओं की रक्षा की। वहीं त्यागी

समाज के संरक्षक जेडी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज सदैव राष्ट्रवादी समाज रहा हैं, जिसने सकारात्मक सोच के साथ सदैव राष्ट्रहित में काम किया। वहीं अध्यक्ष नवीन त्यागी ने प्रतिमा स्थापना में सहयोग के लिए विधायक प्रदीप बत्रा का आभार प्रकट किया। वहीं महामंत्री श्याम कुमार त्यागी ने शहीद मेजर आशाराम त्यागी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध में दुश्मन के छक्के छुड़ाकर डेगराई कस्बे पर तिरंगा लहराकर लाहौर विजय का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। वहीं मंडी समिति के अध्यक्ष एड. बृजेश त्यागी ने कहा कि प्रतिमा से युवा वर्ग को अपने वीन सैनिकों के बलिदान की जानकारी मिलेगी और उनमें राष्ट्र भावना का विकास होगा। इस मौके पर त्यागी समाज के संरक्षक जेडी त्यागी, माधोराम त्यागी, धर्मपाल त्यागी, बालिस्टर त्यागी, मुनेश त्यागी, बृजेश फौजी, नरोत्तम त्यागी, लोकेेन्द्र त्यागी, मामचंद त्यागी, श्रीगोपाल नारसन, विकास त्यागी, अशोक त्यागी, अनिरूद्ध त्यागी, नरेश त्यागी, शिवकुमार त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, संदीप त्यागी, सुधीर त्यागी, गौरव त्यागी, निरंकार त्यागी, नीरज त्यागी, महीपाल त्यागी, गुरूदत्त त्यागी, धीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share