Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / केंद्रीय विद्यालय- 2 में चल रही तीन दिवसीय जुडो व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन, महापौर गौरव गोयल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

केंद्रीय विद्यालय- 2 में चल रही तीन दिवसीय जुडो व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन, महापौर गौरव गोयल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के केंद्रीय विद्यालयों की बालिकाओं की जुड़ों एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं रुड़की के केंद्रीय विद्यालय-2 रुड़की में आज तीसरे दिन सम्पन्न हुई। इन खेलों में 127 छात्राआंे ने भाग लिया। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में केवि-2 की छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर संभागियों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल हमें स्वसथ रखते है और शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। खेल हमारे जीवन में अभिन्न स्थान रखते हैं। हमें शारीरिक व मानसिक रुप से दृढ़ता प्रदान करते हैं। केवि-2 के प्राचार्य अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। 3 दिन तक चले इस खेल समारोह में 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 50 विद्यार्थियों को 25 पदक, 39 विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किये गये। अंतिम खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं। अण्डर-14 आयु वर्ग में 400 मीटर की रिले दौड़ में केवि- ऋषिकेश प्रथम, लोहाघाट द्वितीय व केवि बीरपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अण्डर-19 वर्ग में प्रथम स्थान केवि-1 रुड़की, द्वितीय स्थान ओएफडी एवं तृतीय स्थान ओएलएफ ने प्राप्त किया। केवि-2 ने कुल मिलाकर 28 पदक जीते, जिनमें 18 स्वर्ण, 8 रजत एवं 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रकार इन संभागियों क्षेत्रों में उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। केंद्रीय विद्यालय-1 रुड़की ने भी इन खेलों में उसे जमकर टक्कर दी। अपने संबोधन में प्राचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। हारने पर हतोत्साहित नहीं होना हैं अपितु अगली प्रतियोगिताओं के लिए और डटकर प्रयास करना है। इसी तरह विजेता बच्चों को भी विनम्रता के साथ विजय को ग्रहण करना हैं एवं आगे भी अपना स्थान बचाये रखने के लिए भरपूर कोशिश करनी चाहिए। संभागीय खेलों के सफल आयोजन के लिए डॉ. बी.के. पांडे, प्रियंका सिंघल, अचला गर्ग, डॉ. वंदना सैनी, संगीता पंवार, घनश्याम बादल, पुरूषोत्तम शर्मा, किशन सिंह राणा, हरीशचंन्द्र भट्ट, हरेन्द्र कुमार, विनीता सिंह एव तृप्ता शर्मा आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सहित तमाम कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share