Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सर्व समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव की गरीब बेटी को दिया शादी का सामान, शगुन देकर दिया आशीर्वाद

सर्व समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव की गरीब बेटी को दिया शादी का सामान, शगुन देकर दिया आशीर्वाद

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) सर्व समाज सेवा संगठन विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा का काम कर रहा हैं। आज संगठन द्वारा भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए सामान देकर परिवार की मदद की। इस दौरान सर्व समाज सेवा संगठन द्वारा शादी के लिए बर्तनों का सेट, कंबल, साड़ी के साथ बेटी को शगुन भी भेंट किया गया। साथ ही लड़की के परिजनों ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद दिया। सनद रहे कि यह संगठन पिछले लंबे समय से गरीब, असहाय परिवारों की हरसंभव मदद कर रहा हैं। जिसकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा सराहना की जा रही हैं। वहीं संगठन की अध्यक्षा नीलम चौधरी ने कहा कि उनका संगठन हमेशा सर्वसमाज के हर वर्ग की मदद के लिए तत्पर हैं। विशेष तौर पर गरीब और असहाय लोगों की सेवा कर रहा हैं। इस मौके पर सर्वसमाज संवा संगठन के महामंत्री रविन्द्र बंसल, सचिव तृप्ति कंसल, उपाध्यक्ष भुरू सिंह, कोषाध्यक्ष किरण पटेल, सहायक कोषध्यक्ष रचना, मीडिया प्रभारी विनीत त्यगाी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप तोमर, सुषमा, नीतू श्री, सुरभि सहित संगठन के सभी सदस्यों ने बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share