Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / जिला पंचायत के डाक बंगले में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत गौतम का युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

जिला पंचायत के डाक बंगले में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत गौतम का युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

रुड़की। सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत गौतम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए दीपक पांडे ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी रजत गौतम को दी गई है। निश्चित रुप से इसका विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रजत बहुत ही संघर्षशील और निष्ठावान कार्यकर्ता है। पूर्व में मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा लंढोरा रहते हुए इनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किये गये। उनके मनोनयन से भाजपा को हरिद्वार जिले में मजबूती मिलेगी। वहीं राजकमल पुंडीर ने कहा कि रजत जैसे युवाओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने युवाओं के अंदर नया जोश भरने का काम किया हैं। स्वागत करने वालों में कमल सैनी जिला महामंत्री, गौरव कौशिक प्रदेश सह संयोजक, आकाश गौतम, शिवम यादव, वरुण त्यागी, गौरव शर्मा आदि युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share