रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) मानकपुर निवासी हिमांशु कश्यप एडवोकेट ने रामनवमी के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मां शाकुंभरी देवी जी की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान उन्होंने कश्यप समाज के लिए मछुआ बोर्ड की मांग की। साथ ही कहा कि मछुआ बोर्ड के बनने से कश्यप समाज के लोगों को आजीविका का साधन मिलेगा। क्योंकि कश्यप समाज हमेशा से ही अपने अधिकारों को लेकर लड़ता आया है। इससे पहले भी सरकारों द्वारा कश्यप समाज की अनेदखी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के लिए हमेशा से ही कश्यप समाज अग्रणी भूमिका में योगदान देता आया हैं। इसलिए कश्यप समाज के लिए मछुआ बोर्ड बनाकर उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए ताकि वह भी अपने रोजगार पर खड़े हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द ही मछुआ बोर्ड का गठन करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ भारतीय कश्यप सेना के राष्ट्रीय प्रताप सिंह खालसा, प्रमोद कश्यप, गौरव, पूर्व बीडीसी अमित कश्यप, बंसल कश्यप आदि शामिल रहे।