Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / त्यागी कल्याण विकास समिति रुड़की द्वारा नेहरू नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन, लोगों को बांटा ठंडा शरबत

त्यागी कल्याण विकास समिति रुड़की द्वारा नेहरू नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन, लोगों को बांटा ठंडा शरबत

रुड़की। ( बबलू सैनी )  त्यागी कल्याण विकास समिति रुड़की द्वारा नेहरू नगर स्थित समिति कार्यालय पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवि पंकज त्यागी ‘असीम’, उपाध्यक्ष विकास त्यागी, मास्टर प्रदीप त्यागी एवं श्यामकुमार त्यागी ने भगवान परशुराम के

जीवन पर आधारित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के उपरांत समिति पदाधिकारियों द्वारा राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक जेडी त्यागी ने भगवान परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया। वहीं अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य हैं और हम सब उनके दिखाये मार्ग पर चलकर समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और समाजहित में इसे एक बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में संरक्षक जेडी त्यागी, मास्टर माधोराम त्यागी, डॉ. राकेश त्यागी, नवीन त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, विकास त्यागी, मुनेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, बृजेश पफौजी, ईश्वर दत्त त्यागी, धर्मपाल त्यागी, नरोत्त्तम त्यागी, अनुराग त्यागी, आदेश त्यागी, योगेश त्यागी, अक्षय त्यागी, राकेश त्यागी, अवनीश त्यागी, अमित त्यागी, पंकज त्यागी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share