Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी का दरियापुर दयालपुर गांव में हुआ जोरदार स्वागत

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी का दरियापुर दयालपुर गांव में हुआ जोरदार स्वागत

रुड़की। ( बबलू सैनी )  किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान एवं जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी का ग्राम दरियापुर दयालपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन में मोहम्मद राशिद, संजीव कुमार सैनी द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. महक सिंह सैनी ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के बाद क्षेत्र में लगातार जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम किए जा रहे हैं और सभी जगह से भारी संख्या में लोग संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूती दे रहे हैं। इससे संगठन का संदेश साफ है कि लोग राजनीतिक दलों से मायूस होकर संगठन की राजनीति को पसंद कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित की जाएगी एवं सक्रिय तथा निष्ठावान सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान देकर उनको सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी ने कहा कि अब जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि हम संगठित होंगे, तो सभी राजनीतिक दल हम सभी किसान मजदूरों की आवाज को सुनकर हमारी समस्याओं का निराकरण करेंगे। कार्यक्रम में नाथीराम सैनी अध्यक्ष, पूर्व जिला संगठन मंत्री मोहम्मद शौकीन, पिरान कलियर संगठन मंत्री गुलाम फरीद, नफीस खान, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद नदीम, मेहरबान, फर्जंद, इसरार, वेदपाल, गोपाल, बंटी, लियाकत, शाहनजर, मुर्तजा, सलीम, सलमान, मोनी आदि मौजूद रहे। जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share