रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज जिला पंचायत के कार्यालय रुड़की में भाजपा जिपं सदस्यों, मंडी समिति के अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की एक परिचयात्मक बैठक रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहंुचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिपं अध्यक्ष किरण चैधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी और संजीव तोमर रहे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश से आने वाले

कार्यक्रमों में सक्रिय होने का आहवान किया। कहा कि आने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक प्रयास करें कि मन की बात का कार्यक्रम कैसे सफल हो। जिपं अध्यक्ष किरण चैधरी ने कहा कि उनके द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसका पालन किया जाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उनकी विधानसभा में पार्टी द्वारा दिए गए हर एक कार्यक्रम सफलतापूर्वक किए जाते रहे हैं और आने वाले चुनाव में भी भाजपा शत-प्रतिशत जीत हासिल करेगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी और ब्रजमोहन ने किया। इस अवसर पर सुशील त्यागी, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर और संजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, सूर्यवीर मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल, एडवोकेट बृजेश त्यागी, भीम सिंह, प्रमोद चैधरी, मधुप त्यागी, प्रदीप पाल, चतर सैन, जिला मंत्री राजबाला सैनी, सौरभ गुप्ता, गीता कार्की, सतीश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, पार्षद विवेक चैधरी, संजय अरोड़ा, दिनेश शर्मा, मनोज नायक, पूनम ठाकुर,  प्रदीप त्यागी, अशोक आर्य, सत्येंद्र तोमर, अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष सचिन कश्यप, ममता राना, रीना अग्रवाल, पूजा नंदा, गौरव कौशिक, आकाश गोयल, अनीश गोड, सुंदर लाल प्रजापति, एन सिंह प्रजापति, विकास पाल, पार्षद अनूप राणा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share