Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान और जिला अध्यक्ष बने अरुण कुमार सैनी

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान और जिला अध्यक्ष बने अरुण कुमार सैनी

रुड़की। ( बबलूू सैनी )  किसान मजदूर संगठन सोसायटी (रजि.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक ग्राम मेहवड़ कला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल चंद सैनी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वहीं चौ. सेठपाल द्वारा प्रस्ताव पेश किया गया कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ब्रह्म सिंह धीमान व जिलाध्यक्ष हरिद्वार के पद पर अरुण कुमार सैनी को मनोनीत किया जाए, बैठक का कोरम पूरा है इसलिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ब्रह्म सिंह धीमान एवं जिलाध्यक्ष हरिद्वार के पद पर अरुण कुमार सैनी को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय कार्यकरणी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष से आहवान किया किया गया कि वह शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अप्रूवल के लिए भेजे तथा वर्तमान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की भूमिका एवं समर्थन आदि पर भी चर्चा की गई। जिसका प्रस्ताव भी पास किया गया और जल्द ही विधानसभा चुनाव में समर्थन हेतु गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करने के लिए संगठन की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सर्वसम्मति के आधार पर प्रस्ताव के अनुसार ही राजनीतिक पार्टियों का समर्थन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल चंद सैनी एवं संचालन राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष अनुशासन समिति चौधरी सेठपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता महक सिंह सैनी, राष्ट्रीय सह सचिव वेदपाल सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा के साथ ही मोहम्मद इसरार, नाथीराम सैनी, अक्षय सैनी, विनोद सैनी, सौरभ सैनी, सुरेंद्र सैनी आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share