Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हुई प्रवक्ता शादाब शम्स के कार्यों की जमकर प्रशंसा, जल्द कर सकते है उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हुई प्रवक्ता शादाब शम्स के कार्यों की जमकर प्रशंसा, जल्द कर सकते है उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

देहरादून।  ( बबलू सैनी ) देश के अल्पसंखयक समाज से शानदार वक्ता एवं एक मजबूत उभरता हुआ चेहरा भाजपा से शादाब शम्स के रुप में दिखाई दे रहा है। भाजपा के 25, 26, 27 जुलाई 2022 तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर को 12 सत्रों में बाँटा गया। सत्र को 12 वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में देश के कोने-कोने से आए भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्रीगण प्रशिक्षणार्थियों के रुप में उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रुप में रहें। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंखयक मोर्चा जमाल सिद्दीकी द्वारा उनका स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मोर्चा की प्रभारी डी पूरनदेश्वरी द्वारा केन्द्रीय अल्पसंखयक मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया। सत्रों में मुख्य वक्ताओं के रुप में जॉन बरला केन्द्रीय राज्य अल्पसंखयक मंत्री भारत सरकार, दानिश अंसारी अल्पसंखयक मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, रविंद्र साठे केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग, महेश चन्द् शर्मा राष्ट्रीय संयोजक प्रशिक्षण, वी. सतीश राष्ट्रीय सह संघटक, शाहनवाज हुसैन राष्ट्रीय प्रवक्ता उद्योग मंत्री बिहार सरकार, शादाब शम्स प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखण्ड, जफर इस्लाम राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा व राज्यसभा सांसद, किरन रिजिजू केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, सुनील देवधर राष्ट्रीय मंत्री भाजपा, श्वेता शालिनी प्रवक्ता भाजपा महाराष्ट्र, स्मृति ईरानी केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार आदि अतिथिगण शामिल रहे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में अल्पसंख्यकों के नये और मजबूत चेहरे के रुप में उभरते हुए देखा जा रहा हैं। प्रखर वक्ता, तर्कसंगत व तथ्यात्मक बात रखने में निपुण शादाब विभिन्न मुद्दों पर मीडिया चर्चा परिचर्चाओं में विपक्षियों पर भारी पड़ते हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव, राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पार्टी प्रशिक्षण शिविरों में उनकी उपस्थिति भविष्य की राजनीतिक उपयोगिता की ओर इशारा कर रही है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के योगदान पर एक सत्रा लिया, तब शिविर में उनके वक्तत्व को सभी ने सराहा। शिविर में उनको राष्ट्रीय स्तर पर एक नई और महत्वपूर्ण पहचान मिली है। शिविर में भाजपा के कई दिगज्ज नेताओं द्वारा शादाब शम्स की गई तारीफ से यह स्पष्ट है कि उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंखयक प्रतिनिधित्व जल्द नजर आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share