Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / ज्वालापुर विधानसभा के खेड़ी शिकोहपुर गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूप सिंह ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

ज्वालापुर विधानसभा के खेड़ी शिकोहपुर गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूप सिंह ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

रुड़की। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूप सिंह का ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सर्व प्रथम कांग्रेसी नेता भूप सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग पूर्व पीएम पं. जवाहर लाल नेहरू के सपनों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। साथ ही कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश की आजादी से लेकर अपने प्रधानमंत्री काल में भारत को विकसित देश बनाने में अमूल्य योगदान दिया। इस देश में सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने में उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और उस समय संसाधन न होने के बावजूद भी उन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया। जो उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता हैं। इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गों को शाॅल भेंटकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया। बाद में अन्य कांग्रेसियों ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share