Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय पंजाबी महासभा (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष बने सरदार करमजीत सिंह खोखर

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष बने सरदार करमजीत सिंह खोखर

रुड़की। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता द्वारा सरदार कमरजीत सिंह खोखर को उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। साथ ही आशा जताई कि वह प्रदेश स्तर पर समाज को संगठित कर समाजहित में कार्य करते हुए अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी की तरह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। वहीं अपने मनोनयन पर सरदार करमजीत सिंह खोखर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज को एक सूत्र मंे पिरोने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जायेगा। साथ ही सरदार करमजीत सिंह खोखर ने राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय की गहराईयों से आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share