Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / संजीवनी शिक्षा पीठ के ट्रस्टी डॉक्टर अरुण कपूर (ईमलीखेड़ा) का निधन

संजीवनी शिक्षा पीठ के ट्रस्टी डॉक्टर अरुण कपूर (ईमलीखेड़ा) का निधन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) झबरेड़ा में स्थित संजीवनी शिक्षा पीठ में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान काॅलेज के ट्रस्टी डाॅ. अरूण कपूर (इमलीखेड़ा) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभू से प्रार्थना की कि हे प्रभू मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें ओर परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में डाॅ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि डाॅ. अरूण कपूर बेहद मृदुभाषी, ईमानदार और अच्छी छवि के व्यक्ति थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने अनेक गंभीर रोगियों का उपचार कर उन्हें ठीक करने का काम किया। संजीवनी शिक्षा पीठ उनके निधन से स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की रात्रि को डाॅ. अरूण कपूर ने अंतिम सांस ली। इससे पूर्व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान रिटायर्ड उप-जिलाधिकारी डाॅ. जेपी मिश्रा, रिटा. सीडीपीओ जुलेखा खान, परियोजना अधिकारी डाॅ. अलका त्रिपाठी, काॅलेज के सीईओ डाॅ. राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share