Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सैनी महापंचायत संगठन ने माता सावित्रीबाई फुले को जयंती पर किया नमन

सैनी महापंचायत संगठन ने माता सावित्रीबाई फुले को जयंती पर किया नमन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड (अराजनीतिक मंच) द्वारा संगठन के प्रदेश संरक्षक की उपस्थिति में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जयंती अवसर पर संगठन का कार्यालय भी खोला गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के द्वारा महिला शिक्षा व समाज में फैली कुरीतियों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया कि उन्होंने कितने महत्वपूर्ण कार्य महिलाओं के हित में किये। संगठन के जिला संरक्षक रवि सैनी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी युवाओं को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का आहवान किया। साथ कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले द्वारा बताए गये मार्ग पर चलना चाहिए। बैठक में सुमित सैनी, बिजेंद्र सैनी, धर्मेंद्र सैनी, शिव कुमार सैनी, बिट्टू सैनी, मुकुल सैनी, आदेश सैनी, अरविंद सैनी, प्रदीप सैनी, संदीप सैनी, विनय सैनी, योगेंद्र सैनी, अभिषेक सैनी, अर्जुन सैनी, अभिषेक सैनी, हरीश सैनी, सुमित सैनी, आर्य सैनी, पारस सैनी, दुष्यंत सैनी, कन्हैया सैनी, देवराज सैनी, सचिन सैनी, हिमांशु सैनी, मिथुन सैनी समेत बड़ी संख्या में युवा व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share