रुड़की। ( बबलू सैनी ) श्रावण माह के प्रथम सोमवर को रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के सदस्यों ने बोट क्लब रुड़की के पास स्थित अग्रसेन पार्क में श्रद्धापूर्वक शिवभक्त कांवड़ियों को फल वितरित किये। सभी उपस्थित क्लब सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साह एवं आनंद से इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण योगदान दिया। क्लब अध्यक्ष डॉ. एलपी सिंह एवं क्लब सचिव रो. आदर्श कपानिया ने कहा कि रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के सदस्य सदा साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अपना सकारात्मक सहयोग देने की निरंतर कोशिश करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान रो. डॉ. एलपी शाह, सचिव रो. आदर्श कपानिया, कोषाध्यक्ष रो. दीपक अग्रवाल, रो. अचल मित्तल, रो. वैभव सिंह, रो. नीता मित्तल, रो. रजत अग्रवाल, रो. प्रीति अग्रवाल, रो. आरएस गुप्ता, रो. के.एम. कंसल, रो. अनिल चड्ढा, रो. सोमैन कर्माकर, रो. अरूण मित्तल, दिनेश सैनी, डॉ. शुचि सिंह, दीप्ति कर्माकार, गरिमा गड्ढा, वर्णित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।









