Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में अपने दम पर लड़ेगा विधानसभा चुनाव: चौधरी निरपाल सिंह

राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में अपने दम पर लड़ेगा विधानसभा चुनाव: चौधरी निरपाल सिंह

रुड़की। ( बबलू सैनी ) राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश संगठन प्रभारी चौ. नीरपाल सिंह ने चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की।
आज खजूरी, गुरुकुल नारसन, बुड़पुर जट्ट, लिब्बरहेड़ी, नगला सलारु, नारसन कलां, मंडावली का दौरा करते हुए चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं किया जायेगा और मजबूती से चुनाव लड़ा जायेगा। उत्तराखंड में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। जिनकी सूची इसी सप्ताह जारी हो जायेगी। एक दो दिन में सभी प्रत्याशियों का चयन कर सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भेज दी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष तामीन त्यागी ने कहा कि किसानों का एक-एक वोट राष्ट्रीय लोकदल को मिलेगा। जिलाध्यक्ष मोरध्वज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूरों की पार्टी है। अबकी बार चुनाव में किसान अपनी ताकत दिखायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार मुखिया, चौ. आदित्य सिंह, प्रदेश सचिव संदीप मलिक, नवीन चौधरी, फरमान एडवोकेट, प्रदीप राठी, प्रमोद कुमार, अरविंद राठी, मनोज कुमार, चौ. रविन्द्र, चौ. वीर सिंह, भगत सिंह गुर्जर, शाहिद त्यागी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share