Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा रुड़की के जिलाध्यक्ष बने पुनीत सिंह रोहिल्ला

क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा रुड़की के जिलाध्यक्ष बने पुनीत सिंह रोहिल्ला

रुड़की। ( बबलू सैनी / भूपेंद्र सिंह )
क्षत्रीय अस्तित्व न्याय मोर्चा के रुड़की जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए पुनीत सिंह रोहिल्ला का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह समाज की लड़ाई को प्रमुखता के साथ लड़ेंगे और युवाओं को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अंबर तालाब स्थित पूर्व पार्षद श्रीमती शशि शर्मा के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुनीत सिंह रोहिल्ला ने कहा कि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मूलतः सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहीं उनका गढ़ है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकारिणी का भी आगामी बैठक में जल्द विस्तार करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में किस प्रत्याशी को संगठन द्वारा समर्थन दिया जाना है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रुड़की शहर के विकास को तवज्जो देने वाले प्रत्याशी को ही संगठन अपना समर्थन देगा। इस दौरान पूर्व पार्षद श्रीमती शशि शर्मा ने भी पुनीत सिंह रुहेला को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ मनीष ग्रोवर व मोनू शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share