रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में शिक्षक अशोक पाल सिंह द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान, टी.बी. उन्मूलन लक्ष्य-2025 हेतू जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहंुचे सुपरवाईजर डाॅ. अभिषेक कुमार व ममलेश रावत ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2025 तक टी.बी. उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पोषण संबंधी सहायता, जीवन-यापन जैसे सामाजिक निर्धारिकों में सहयोग हेतू बहुक्षेत्रीय भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा हैं। 9 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य टी.बी. रोगियों के उपचार, परिणामों में सुधार के लिए अतिरिक्त पोषण, जांच एवं उपचार में सहायता प्रदान करना हैं। टी.बी. उन्मूलन हेतू काॅरपोरेट, सामाजिक उत्तर दायित्व, गतिविधियों का लाभ उठाना हैं। इसमें निःक्षय मित्र कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि, राजनीतिक दल, सहकारी समितियां, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, गैर सरकारी संगठन, काॅरपोरेट और इच्छुक नागरिक बन सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान से कोई भी जुड़ सकता हैं। 2025 तक टी.बी. को भारत से भगाना हैं। इस दौरान शिक्षक व निःक्षय मित्र अशोक पाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।