रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) अध्यात्मिकता और आधुनिकता का अनुपम पर्याय हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उक्त विचार पीएम मोदी के जन्मदिन के द्वितीय दिवस ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री को पत्र द्वारा शुभकामना संदेश भेजने के कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने चंद्रपुरी में पार्टी कार्यकर्ता नितिन अग्रवाल के आवास पर आयोजित प्रबुद्ध महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कार्यक्रम संयोजक पारुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का मान अंतर्राष्ट्रीय जगत में बढ़ा है। महिलाओं को सम्मान मिला है, गरीब महिलाओं के घरों में रसोई का फ्री सिलेंडर मिला है, हम उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनको आज पत्र लेखन कर शुभकामना संदेश लिखकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भेंटकर रहे हैं ताकि यह हमारी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचाएं। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट सुशील त्यागी ने प्रचारक से प्रधानमंत्री तक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नरेंद्र मोदी को स्वयंसेवक से प्रधान सेवक एवं जन सेवक बताते हुए कहा कि आज भारत अगर सुरक्षित है, तो वह नरेंद्र मोदी के कारण सुरक्षित है। भारत अगर आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, तो वह नरेंद्र मोदी के कारण कर रहा है। हम उनके मंगल जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर मास्टर नागेंद्र, पवन तोमर, धीर सिंह, संजय त्यागी, कमल सैनी, रजत गौतम, वीर सिंह पुंडीर, एवं महिला प्रबुद्ध संगठन से माधवी सेठी मौजूद रही। वरिष्ठ नेता नितिन गोयल के चंद्रपुरी आवास पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनीता गोयल, रितिका गोयल, नविता गोयल, मोनिका अरोरा, श्वेता अरोरा, अलका अरोरा, दिव्या अरोरा, गीतिका अरोरा, गीतांजलि अरोरा, पूजा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अर्चना शेट्टी, माधवी शेट्टी, प्राची मल्होत्रा, प्रियंका सचदेवा, नूपुर पंचनंदा, पारुल, रुचि गोयल, शिखा साहनी, आशा अग्रवाल, श्वेता त्यागी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन माधवी सेठी एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक पारुल गोयल रही।