झबरेड़ा। ( आयुष गुप्ता ) आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रज्ञा हाॅस्पिटल की ओर से डाॅक्टर दिनेश त्रिपाठी, डाॅक्टर दिव्यांश त्रिपाठी, डाॅ. अर्पित त्रिपाठी, डाॅक्टर जमीर अहमद, डाॅक्टर बबीता चैपड़ा, डाॅ. राकेश त्रिपाठी तथा समस्त प्रज्ञा हाॅस्पिटल स्टाफ ने ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली प्रज्ञा हाॅस्पिटल परिसर से शुरू होकर अमर जवान चैक पर संपन्न हुई, जहाँ उपस्थित सभी लोगों को राज्य की उन्नति, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रज्ञा हाॅस्पिटल परिवार ने यह संकल्प भी लिया कि वह आने वाले समय में समाज की सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित कार्यों में निरंतर योगदान देता रहेगा।
राज्य की रजत जयंती समारोह के अवसर पर झबरेड़ा में प्रज्ञा अस्पताल परिवार ने निकाली जागरूकता रैली










