Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पदम सिंह रोड का नही भाकियू (टिकैत) से कोई वास्ता: राजेश सिंह चौहान

पदम सिंह रोड का नही भाकियू (टिकैत) से कोई वास्ता: राजेश सिंह चौहान

रुड़की। ( बबलू सैनी ) भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने झबरेड़ा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पदम सिंह रोड़ नामक व्यक्ति अपने को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताकर झूठे धरने-प्रदर्शन कर अधिकारियों और किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा हैं। जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा उनकी कार्यकारिणी को भी अमान्य करार दिया गया हैं। शास्त्री ने कहा कि विगत दिवस बैठक कर पदम सिंह रोड़ ने अपने को फिर से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताया और कहा कि विजय शास्त्री दलाल, चोर और घूसखोर हैं, वह हमें कैसे हटा सकता हैं, हम उसे हटा देंगे। शास्त्री ने तहरीर में यह भी बताया कि पदम सिंह रोड़ द्वारा मुझे सोशल मीडिया व मीडिया के समक्ष जान से मारने की खुली धमकी दी गई हैं ओर चेतावनी दी है कि वह उसे किसी भी गांव में घुसने नहीं देंगे। साथ ही बताया कि पदम सिंह रोड़ द्वारा फर्जी तरीके से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष होने के दस्तावेज तैयार किये हुये हैं, जबकि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वह नहीं हैं। इसकी पुष्टि आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने भी की हैं। पुलिस तहरीर के आधर पर मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share