Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर संगठन महामंत्री ने किया हवन यज्ञ, गंगा आरती में लिया भाग

पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर संगठन महामंत्री ने किया हवन यज्ञ, गंगा आरती में लिया भाग

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर रुड़की में गंगा तट पर एक भव्य एवं दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति, सांस्कृतिक गौरव एवं सनातन मूल्यों को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र भिष्ट, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी मौजूद रहे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती की शुरुआत की और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरती स्थल को दीपों, पुष्पों एवं भगवती गंगा के भक्ति गीतों से सजाया गया था। गंगा की लहरों पर दीपों की झिलमिलाहट और शंखनाद ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित जनसमूह ने गंगा माता का जयघोष करते हुए आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अजेय ने कहा, “अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति और सेवा भावना की अमर प्रतीक थी। उनका जीवन हमें सेवा, धर्म और कर्तव्य की प्रेरणा देता है।” प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट ने कहा, “नारी सशक्तिकरण का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण अहिल्याबाई जी हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं।” विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा, “समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने वाली अहिल्याबाई जी का जीवन एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।” भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा, “उनकी 300वीं जयंती हम सभी के लिए गौरव और कर्तव्य बोध का अवसर है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सेवा का संकल्प लेना चाहिए।” इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मंगलोर विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भढ़ाना, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, चौधरी अजीत सिंह, सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, नितिन गोयल, सतीश सैनी, पंकज नंदा, बृजमोहन सैनी, आशीष शर्मा, सुमित अग्रवाल, प्रदीप त्यागी, गौरव कौशिक, पूजा नंदा, सागर गोयल, सौरभ सिंघल, देवी सिंह राणा, चौधरी धीर सिंह, सुशील रावत, विकास प्रजापति, आकाश गौतम, मनोज मुंडलाना, चेरब जैन, प्रतिभा चौहान, ममता राणा, दिनेश कौशिक, रतन अग्रवाल, मुदुप त्यागी, ऋषि पाल बालियान, ध्रुव गुप्ता, सौरभ भूषण, संजय त्यागी, रोमा सैनी, रश्मि चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं नगर वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share