Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / मकर सक्रांति पर्व पर हैप्पी क्लब ने गंगनहर स्थित चौराहे पर किया खिचड़ी का वितरण

मकर सक्रांति पर्व पर हैप्पी क्लब ने गंगनहर स्थित चौराहे पर किया खिचड़ी का वितरण

रुड़की। ( बबलू सैनी ) मकर सक्रांति पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हैप्पी क्लब ट्रस्ट द्वारा गंगनहर स्थित चौराहे पर खिचड़ी का वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित आर्य ने कहा कि मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। यह पर्व अनेक धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अधिक महत्वपूर्ण हैं। जब सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश होता हैं, इसे ‘सक्रांति’ कहा जाता हैं। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवत्रित होते हैं। आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता हैं, अंध्कार का नाश व प्रकाश का आगमन होता हैं, लेकिन मकर सक्रांति का जितना धार्मिक महत्व होता हैं, उतना ही अधिक वैज्ञानिक महत्व भी होता हैं। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव व मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष शर्मा व अनूप सैनी व उनकी टीम का भी आभार जताया। वहीं लोजमो संयोजक व कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी, उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर व महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के अलावा मकर सक्रांति का आयुर्वेदिक महत्व भी हैं। सक्रांति को खिचड़ी भी कहते हैं। इस दिन चावल, तिल और गुड़ से बनी चीजें भी वितरित और ग्रहण की जाती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होती हैं। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share