Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पहली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने भंगेड़ी चौराहे पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

पहली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने भंगेड़ी चौराहे पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

रुड़की। ( बबलू सैनी ) भारत की पहली महिला आदिवासी द्रोपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति बनाये जाने पर भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दरअसल आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की गिनती जैसे ही शुरू हुई। तो द्रोपदी मुर्मू लगातार विपक्षियों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ती रही और बाद में वह भारी भरकम वोटों से विजयी हुई। वह भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। रुड़की में भंगेड़ी स्थित चौराहे पर खानपुर मंडल के तमाम भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और कहा कि द्रोपदी मुर्मू एक महान समाजसेवी आदिवासी महिला हैं और वह महामहिम राज्यपाल जैसे विभिन्न पदों पर सुशोभित रही हैं और उनके अनुभव का लाभ राष्ट्रपति के रुप में देश को मिलेगा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुबोध कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सतीश नेगी, चेयरमैन रवि राणा, गंगा सिंह बिष्ट, विजय पंवार, संजय सैनी, सुनील सैनी, शौकीन, जसवंत सिंह थापा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share