Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को बांटे फल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को बांटे फल

रुड़की।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए ओर बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों कोरोना कहर को देखते हुए राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया।

सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी भविष्य का नेता मानते हैं और आने वाले दिनों में राहुल गांधी ही देश की बागडोर संभालने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग युवा, किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी भाजपा सरकार के राज में परेशान है। युवाओं को रोजगार देने में केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह विफल हो रही है। इसलिए जनता आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

जनता राहुल गांधी को आने वाले भविष्य का नेता मैन रही है ओर इस बार कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी। विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रुड़की राजू चौधरी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए उनसे रोजगार छीनने का काम कर रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। गरीब को ओर गरीब बनाने का काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड से युवाओं को भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर विशाल चौधरी, रजत चौधरी, मोंटी चौधरी, नवीन चौधारी, ऋषभ शर्मा, युवराज सिंह,  अजय चौधरी, विशाल चौधरी, रजत चौधरी, मोंटी चौधरी, नवीन चौधरी, ऋषभ शर्मा, युवराज सिंह, राजू चौधरी, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share