रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज न्यू आदर्शनगर ब्रह्मकुमारी पाठशाला स्थित भाजपा पूर्वी मंडल के मंत्री नितिन उपाध्याय के आवास पर अखिल भारतीय योगी, नाथ, उपाध्याय समाज सेवा संगठन रजि. के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आनंद उपाध्याय का स्वागत ओर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोरखनाथ जी के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समाजसेवी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आनंद उपाध्याय एड. ने कहा कि समाज को जागरूक कर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी भी अपने गौरवशाली समाज को जान सके। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना ही संगठन का उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह समाज को एकजुट करने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ललित उपाध्याय ने नव- नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आनंद उपाध्याय को नियुक्ति पत्र दिया। इसके साथ ही नितिन उपाध्याय को युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया ओर प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने कहा कि लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है, ताकि पूरे देश में समाज को एकजुट किया जा सके। समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि समाज ने देश के विकास में बहुत योगदान दिया है। समाज के लोग सनातन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज हित के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य किए जाएंगे ओर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप उपाध्याय ने कहा समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। संगठन समाज के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का काम करेगा। इस संगठन में
ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो संगठन को जोड़ने का काम करे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष यूपी चमन सिंह उपाध्याय, प्रभारी यूपी नकुल उपाध्याय, ललित उपाध्याय, श्रवण कुमार आर्य, संजय उपाध्याय, रामकिशन, केपी सिंह, अर्जुन, राकेश उपाध्याय, विजेंद्र उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, अनिल राजेंद्र उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, मुनीश उपाध्याय, लाल सिंह उपाध्याय, अजय उपाध्याय, चीनू उपाध्याय, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।