Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / रुड़की शहर के विकास को स्थापित किये नये-नये आयाम, ताकि गर्व महसूस कर सके शहरवासी, सरकार के” 5 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में बोले विधायक प्रदीप बत्रा

रुड़की शहर के विकास को स्थापित किये नये-नये आयाम, ताकि गर्व महसूस कर सके शहरवासी, सरकार के” 5 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में बोले विधायक प्रदीप बत्रा

रुड़की। ( बबलू सैनी/ भूपेंद्र सिंह ) नगर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा नहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय पर सरकार के ‘5 साल बेमिशाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को खटीमा से प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा वर्चुअल संबोधित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के 5 साल पूरे किए जाने पर सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की उपलब्धियां प्रदेश की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
सरकार के 5 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों व कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर लगातार कार्य कर रही है और प्रदेश में किए गए कार्याे के चलते फिर से 2022 में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि देशभर में उत्तरखण्ड अपनी अलग पहचान बनायें, इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई हैं, जिनसे उत्तराखण्ड की तस्वीर बदल जायेगी। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गंगा बह रही है और विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सभी ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उनका कहना है कि हम सबको मिलकर प्रदेश सरकार में इस बार 60 बार का नारा पूरा करना है और फिर से भाजपा का परचम प्रदेश में लहराना है। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहंुच रहा हैं। उन्होंने रुड़की विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य करायें, जिससे रुड़कीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यही वजह है कि आज रुड़कीवासी प्रदूषण रहित वातावरण में अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी उनके द्वारा हैल्पिंग हैंड के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं प्रदान की गई। इसके साथ ही कहा कि पीएम मोदी को उत्तराखण्ड से विशेष लगाव हैं, जिसके चलते वह यहां के दौरा समय-समय पर करते रहते हैं और केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के नवीनीकरण के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की हैं। केंद्र सरकार द्वारा यहां रिंग रोड़, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में भी बढावा देने का काम किया गया, जिससे उत्तराखण्ड देश का न-1 प्रदेश बन सके। उन्होंने आर्य समाज के गणमान्य लोगों का भी आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, रुड़की कृषि मंडी अध्यक्ष बृजेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, मंडल मीडिया प्रभारी संजय त्यागी, नरेश यादव, दीपक पांडे, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, संतोष अरोड़ा, राज कमल पुंडीर, कविश मित्तल, सुनीता गोस्वामी, भावना, प्रतिभा चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

शिविर में लोगों ने उठाया लाभ..
कार्यक्रम में लगाए गए समाज कल्याण, कृषि विभाग, जिला सहकारी बैंक, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग केंद्र विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग सम्बन्धित स्टाल लगाए गए। इन स्टाल के माध्यम से सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी विभागों के स्टॉल का नगर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा निरीक्षण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share