Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा रैली

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा रैली

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 84 यू0के0 बटालियन एन0सी0सी0 रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर के एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा ब्लॉक मुख्यालय खानपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा कॉलेज से प्रारम्भ होकर ब्लॉक मुख्यालय खानपुर होते हुए कॉलेज में आकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75 साल पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी भारतीयों को भारत के गौरवशाली इतिहास से प्रत्येक नागरिक को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कैडेट्स को अपना योगदान देना हैं। तिरंगा यात्रा में एएनओ रविन्द्र कुमार, एएनओ डॉ. पारस चौधरी, कैडेट्स अनुज, मनीत चौहान, सुभाष, आकाश कुमार, राणु कुमार, मयंक गुप्ता, आशिका, नीलम, मोहिनी कश्यप, अंजली, दिपांशी, प्रियंका, संध्या भास्कर, सक्षम कुमार, आर्यन पंवार, गुलाब सिंह, बिट्टू, नवीन कुमार आदि मौजूद रहंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share