Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी एड. की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया युवा जिला कार्यकारिणी को भंग

राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी एड. की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया युवा जिला कार्यकारिणी को भंग

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) भाकियू (अ) की युवा कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष हरिद्वार को अनुशासनहीनता के चलते युवा प्रदेश अध्यक्ष मो. इमरान ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. फरमान त्यागी से विचार- विमर्श कर उनकी सहमति से युवा कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। आज के बाद पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सहित जिले का कोई भी पदाधिकारी अपने पद का प्रयोग नहीं करेगा। अगर कोई पदाधिकारी अपने पद का प्रयोग करता हैं, तो संगठन उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरतेगा। इसकी जानकारी देते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही दोबारा युवा जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया जायेगा। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष मो. इमरान ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share