Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सिंगल यूज प्लास्टिक/पॉलीथिन मुक्त रुड़की के लिए नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक/पॉलीथिन मुक्त रुड़की के लिए नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज नगर निगम रुड़की द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग व विधायक, पार्षदगणांे, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में व्यवसायिक क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक/पाॅलिथीन मुक्त रुड़की के लिए विशाल जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान विधायक प्रदीप बत्रा व उमेश कुमार, मेयर गौरव गोयल, पार्षदगणों, व्यापारी नेताओं और अधिकारियों ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा पाॅलिथीन के स्थान पर जूट का थैला प्रयोग करने का आहवान किया गया। साथ ही कहा कि हमें आने वाले भविष्य के लिए पाॅलिथीन को अपनी जीवनशैली से हर हाल में दूर करना होगा तभी हमें स्वस्थ व स्वच्छ वातारण मिल सकेगा अन्यथा हमें खराब पर्यावरण के कारण हमेशा बीमारियों से जूझते रहना पड़ेगा।

वहीं विधायक प्रदीप बत्रा व उमेश कुमार ने भी इस अभियान को गति देने के लिए पर्यावरण संरक्षण व नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व नगर निगम की टीम को बधाई दी और लोगों से अपील की कि इस सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान में जनसहयोग कर अपने स्वच्छ वातावरण को पाने मंे योगदान करें। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारी अरविंद कश्यप व धीर सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध आज हम सभी को एकजुट होना जरूर होगा, तभी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिल पायेगा। इस दौरान निगम अधिकारियों ने बताया कि पाॅलिथीन के स्थान पर जूट के थैलों के प्रयोग करने हेतु पाॅलिथीन प्रयोग करने पर अर्थदण्ड आरोपित किया जायेगा। इस अवसर पर एमएनए विजयनाथ शुक्ल, एसएनए एस.पी. गुप्ता, व्यापारी नेता रामगोपा कंसल, कविश मित्तल, आकाश गोयल, नवीन गुलाटी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share