Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / चमत्कार: सोमवार को भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले पार्षद अब वापस लेंगे अपना पत्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक से वार्ता में मिले आश्वासन के बाद लिया फैसला

चमत्कार: सोमवार को भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले पार्षद अब वापस लेंगे अपना पत्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. निशंक से वार्ता में मिले आश्वासन के बाद लिया फैसला

रुड़की। ( बबलू सैनी )
उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में उलट फेर जारी है।
वहीं रुड़की नगर निगम के 15 पार्षदों ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता से सामुहिक त्यागपत्र देते हुए भाजपा के ही पार्षदों पर बोर्ड बैठक में उनके प्रस्ताव अस्वीकार करने का आरोप लगाया था। लेकिन फ़िर से निगम की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। इस्तीफा देने वाले पार्षद अब अपन इस्तीफा वापस लेंगें।
दरअसल रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल और उनके साथ 16 पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार लोकसभा के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर भेंटकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. निशंक ने उनकी समस्याओं को सुनकर हर स्तर पर समाधान का अश्वासन दिया। पार्षदों की समस्या को लेकर डॉ. निशंक द्वारा किये गये अश्वासन से सभी पार्षद संतुष्ट दिखाई दिए। सभी पार्षदो ने भाजपा के साथ जुड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। ज्ञात रहे कि उक्त सभी पार्षदों द्वारा कल सामूहिक इस्तीफ़ा दिया गया था, जिसके बाद डॉ. निशंक ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था। पार्षद अब अपना इस्तीफा वापस लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share