Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुबबशीर की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष सुशील कश्यप ने की कार्यकारिणी की घोषणा

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुबबशीर की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष सुशील कश्यप ने की कार्यकारिणी की घोषणा

रुड़की। ( बबलू सैनी ) 
आज महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की ओबीसी विभाग की कमेटी के महानगर अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप द्वारा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुबशशीर की संस्तुति पर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
महानगर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए आज जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुबशशीर ने कहा कि उनके नेतृत्व में लगातार कार्यकारिणी का विस्तार हो रहा है और कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लगे है। इसी क्रम में आज महानगर अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप को महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, जिसका दायित्व वह पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और लग्न के साथ निभा रहे हैं। जिससे कांग्रेस कमेटी को बेहद मजबूत मिल रही है। साथ ही ओबीसी विभाग भी कांग्रेस की शाखाओं को मजबूती प्रदान करने में अपना अहम सहयोग प्रदान कर रहा है। आज महानगर कांग्रेस कमेटी में 5 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 4 महासचिव, 1 मीडिया प्रभारी, 1 प्रवक्ता और 12 सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही आशा जताई कि वह अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। जिसका नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share