Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सदस्य अभियान के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र भंडारी ने रुड़की से शुरू किया औपचारिक सदस्यता अभियान

सदस्य अभियान के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र भंडारी ने रुड़की से शुरू किया औपचारिक सदस्यता अभियान

रुड़की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अभियान के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह भंडारी ने रुड़की ग्रामीण एवं महानगर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सदस्यता अभियान को औपचारिक रुप से प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संपूर्ण राज्य में सदस्यता अभियान अक्टूबर माह में ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्काॅलर्स एकेडमी में हुई बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि किसी भी दल की सदस्यता उस संगठन की रीढ़ होती है। राज्य की जनता कांग्रेस की ओर आशा एवं विश्वास के नजरिए से देख रही है और कांग्रेस के नेतृत्व में निश्चित रूप से उत्तराखंड का भविष्य सुरक्षित है। रुड़की क्षेत्र के सदस्यता अभियान के संयोजक आशीष सैनी ने कहा कि संगठन के निर्देश है कि बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान किया जाना चाहिए। हम सब सामूहिक जिम्मेदारी निभाते हुए पुराने सदस्यों के साथ साथ नए लोगों को भी सदस्यता अभियान के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल करने का काम करेंगे। बैठक में श्याम सिंह नाग्यान, राजपाल सिंह, अरुण त्यागी, कलीम खान, प्रदुमन अग्रवाल, विजय शर्मा, जसवीर सिंह, रितु जुयाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन चैधरी, आदेश सैनी, मुकेश सैनी, संजय कुरील, राजबीर रोड, राजेंद्र चैधरी, जसविंदर सिंह, श्रवण गोस्वामी, अमजद चिश्ती, सतपाल त्यागी, जसविंदर सिंह, श्रवण गोस्वामी, अमजद चिश्ती, मोहित सैनी, अभिषेक सैनी, अमित सैनी, जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र त्यागी, आयुष जैन, भूपेंद्र दीवान, भारत शर्मा, रकम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share