Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / नगर निगम में मेयर गौरव गोयल ने किया ध्वजारोहण, निगम कर्मचारियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए किया सम्मानित

नगर निगम में मेयर गौरव गोयल ने किया ध्वजारोहण, निगम कर्मचारियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए किया सम्मानित

रुड़की। ( बबलू सैनी )
आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि 75 वर्ष बाद अपने देश में आजादी और तिरंगे के प्रति देशभक्ति की यह भावना जागृत हुई है। जिससे पूरे देश में एक नया वातावरण बना है। इससे पूर्व उन्होंने नगर निगम में ध्वज फहराया और सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त

एसपी गुप्ता व संजय कुमार सहित तमाम पार्षद, कर्मचारी मौजूद रहे। मेयर गौरव गोयल ने निगम कर्मचारियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा नगर में सफाई व स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर बनाने की शपथ दिलाई तथा दर्जनों कर्मचारियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share