Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा प्रत्याशी को जिताएं, झबरेड़ा विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भाजपा प्रत्याशी को जिताएं, झबरेड़ा विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत कि झबरेड़ा विधानसभा में एक जनसभा हुई, जिसमें पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा अंतोदय की नीति पर कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने जनसभा में आए सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत जनसभा में भारी जन सैलाब को देख गदगद नजर आए। उन्होंने चुनाव में सभी से कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रजापति ने पदाधिकरियों के साथ मिलकर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राजपाल सिंह, देशराज कर्णवाल, रविंद्र पनियाला, सुशील त्यागी, अशोक चौधरी, प्रदीप चौधरी, पवन तोमर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रमोद चौधरी, गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष योगेश चौधरी, संजय कश्यप, गौरव कौशिक, प्रतिभा चौहान, अनुज सैनी, आशीष शर्मा, संजीव मेहंदीरत्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share