Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / महाराष्ट्र के यात्रियों की बस हाईवे पर पलटी, 31 घायल, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर व्यास गुफा कौडियाला के पास हुई दुर्घटना

महाराष्ट्र के यात्रियों की बस हाईवे पर पलटी, 31 घायल, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर व्यास गुफा कौडियाला के पास हुई दुर्घटना

नई टिहरी। ( बबलू सैनी )
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर केदारनाथ से हरिद्वार जा रही महाराष्ट्र के यात्रियों की एक बस बछेलीखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क जा पलटी। बस में सवार 31 यात्रियों में से 18 यात्रियों को ज़्यादा चोटें आई हैं। जबकि 13 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एसडीडीआरएफ, देवप्रयाग थाना पुलिस और 108 सेवा की मदद से ऋषिकेश अस्पताल ले जाया गया है।


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सांय करीब साढ़े चार बजे केदारनाथ यात्रा से लौट रही महाराष्ट्र के यात्रियों की बस ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर व्यास गुफा कौडियाला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में सुदर्शन ज्ञानेश्वर कोली, ललिता सुदर्शन कोली, ताई शरद म्हात्रे, सुचिता प्रणय म्हात्रे, प्रणय अमृत म्हात्रे, संदीप पाटिल, प्रदीप भोईया, विलास चौधरी, संजला लाल, सुजाता, विश्वनाथ पोपेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया है। जबकि हरीश धरत, नीतू धरत, रितिका म्हात्रे, तनय पाटिल, संजना पाटिल, रशिता म्हात्रे, आशीर्वाद कोली, अनीता कोली, आइसा कोली, आशना कोली, शिवनाथ पाटिल, अश्वनी पाटिल, पंकज म्हात्रे सहित अन्य हल्के चोटिल हुए हैं। जिनका मौके पर ही इलाज किया जा रहा है। उपचार के बाद प्रशासन ने उन्हें बस से हरिद्वार भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share